कौशाम्बी,
चुनाव व्यय प्रेक्षक ने एम0सी0एम0सी0 एवं कन्ट्रोल रूम का किया निरीक्षण,
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन द्वारा नामित व्यय प्रेक्षक अन्जूलता ने शुक्रवार को एम0सी0एम0सी0 एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया । व्यय प्रेक्षक ने एम0सी0एम0सी0 के निरीक्षण के दौरान जारी अनुमति एवं पेड न्यूज आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रभारी एम0सी0एम0सी0 को पेड न्यूज के सम्बन्ध में न्यूज चैनलों एवं समाचार पत्रों की सजगता से अवलोकन करने के निर्देश दिये । व्यय प्रेक्षक द्वारा कन्ट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान सी0विजिल एप एवं दूरभाष नम्बर-1950 पर प्राप्त शिकायतों पर की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी व्यय अनुवीक्षण/वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कीर्त कुमार एवं प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रूम मौजूद रहे।









