कौशाम्बी में धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू,20 मार्च तक जारी रहेगी निषेधाज्ञा

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू,20 मार्च तक जारी रहेगी निषेधाज्ञा

कौशाम्बी जनपद विधानसभा चुनाव मतगणना एवम त्योहारों में शान्ति-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील है। वर्तमान समय में कोविज्ञ-19 के नये वेरियंट (ओमिकोन) के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन्स का पालन कराते हुए आगामी त्योहारों होलिका दहन/होली एवम 10 मार्च को प्रस्तावित विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना को सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत अपर जिला मजिस्ट्रेट जयचंद्र पाण्डेय द्वारा धारा-144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।अपर जिला मजिस्टेªट जयचंद्र पांडेय द्वारा जारी आदेश के क्रम में 08 मार्च 2022 से 20 मार्च 2022 तक जनपद कौशाम्बी के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले तथा जनपद की सीमा में प्रवेश करने वाले समस्त व्यक्तियों पर प्रभावी रहेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor