DM ने गेंहूॅ खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक, 44 क्रय केन्द्र में की जाएगी खरीद

कौशाम्बी,

DM ने गेंहूॅ खरीद की तैयारियों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ की बैठक, 44 क्रय केन्द्र में की जाएगी खरीद,

डीएम सुजीत कुमार ने सम्राट उदयन सभागार में गेंहूॅ खरीद वर्ष 2022-23 की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में जिला खाद्य विपणन अधिकारी अंशुमाली ने बताया कि जनपद में कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार गेहॅू का कुल रकबा 75997 हेक्टेयर है, कुल 260883 मी0 टन उत्पादन आंकलित किया गया है। जनपद में कुल 45 हजार मी0 टन गेहॅू क्रय सम्भावित है।

उन्होंने बताया कि अब तक जनपद के 899 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि 24 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन प्राप्त हो चुका है, जिसमें खाद्य विभाग के 08, पी0सी0एफ0 के 15 तथा भारतीय खाद्य निगम के 01 क्रय केन्द्र हैं, कुल 44 क्रय केन्द्र खोले जाने हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में गेहूॅ का समर्थन मूल्य रू0-2015 प्रति कुं0 निर्धारित है।

बैठक में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि गेहूॅ क्रय हेतु केन्द्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर लिया जाय तथा नियमानुसार गेहूॅ क्रय किया जाना सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने कहा कि 01 अप्रैल से प्रातः 09 बजे से सांय 06 बजे तक सभी गेहूॅ क्रय केन्द्र क्रियाशील रहें तथा सभी केन्द्रों पर प्रभारी उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि गेंहूॅ क्रय के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर सख्त कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा सभी क्रय केन्द्रों की नियमित जॉच करायी जायेगी। इस अवसर पर एडीएम  जयचन्द्र पाण्डेय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor