कौशाम्बी,
DM-SP ने यूपी बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण,शान्तिपूर्ण एवं नकल विहीन परीक्षा कराने के दिये निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी जिले में चल रही यूपी की बोर्ड परीक्षा का औचक निरीक्षण डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी हेमराज मीणा ने किया।उन्होंने यूपी बोर्ड परीक्षा को शान्तिपूर्ण, सुचितापूर्ण, नकल विहीन एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज सिकंदरपुर, बजहा, गंगा प्रसाद मेमोरियल कन्वेंट इंटर कॉलेज, कोखराज, छत्रपाल मौर्य इंटर कॉलेज मीरापुर, दारानगर तथा श्री गंगा प्रसाद साहू इंटर कालेज, देवीगंज का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया गया।

डीएम और एसपी ने सभी कक्षों के निरीक्षण के दौरान स्टैटिक मजिस्टेªट एवं केन्द्र व्यवस्थापक को सुचितापूर्ण, नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के निर्देश दिये तथा परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया ।








