कौशाम्बी,
एसपी ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी,जनता से अच्छा व्यवहार रखने के दिये निर्देश,
यूपी के कौशाम्बी पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी ने परेड कु सलामी ली। इस दौरान एसपी हेमराज मीणा ने एक एक जवान की परेड स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी जवानों को कर्तव्य पालन और निष्पक्ष कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनका तत्परता से निस्तारण किया जाए। थाने पर आने वाले किसी भी शिकायतकर्ता को अपमानित न किया जाए। उन्होंने कहा कि गांव में जमीनी विवाद अधिक हो रहे हैं। ऐसे विवादों को दोनों पक्षों के साथ मिल बैठकर सुलह समझौता के आधार पर हल किया जाए।









