ASP ने CO के साथ भरवारी में अंग्रेजी शराब की दुकान का किया निरीक्षण,सीसीटीवी कैमरे को किया चेक

कौशाम्बी,

ASP ने CO के साथ भरवारी में अंग्रेजी शराब की दुकान का किया निरीक्षण,सीसीटीवी कैमरे को किया चेक

यूपी के कौशाम्बी एएसपी समर बहादुर सिंह ने भरवारी कस्बे में सीओ सिराथू और पुलिस फोर्स के साथ पैदल गस्त किया।इस दौरान एएसपी ने अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया।शराब की शीशी के होलोग्राम को चेक किया।उन्होंने अंग्रेजी शराब की दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे को चेक किया।कैमरे की तस्वीर साफ नही दिखाई पड़ने पर कैमरे और मॉनिटर को ठीक कराने का निर्देश दिया।उन्होंने अन्य दुकानदारों को भी सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिया।इस दौरान सीओ सिराथू योगेंद्र कृष्ण नारायण ,एसओ कोखराज गणेश प्रसाद सिंह,एसआई भोला सिंह मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor