अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने की कार्यवाई,22 मजदूरों को किया गिरफतार,लगाया जुर्माना

कौशाम्बी,

अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने की कार्यवाई,22 मजदूरों को किया गिरफतार,लगाया जुर्माना,

यूपी के कौशाम्बी ज़िले में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने यमुना नदी के केवट का पुरवा घाट पर छापामारी कर चार पोकलैंड मशीन और 22 लोगो को पकड़ा है।यमुना घाट पर पट्टेदार आवंटित भूखंड के बजाए दूसरे स्थान पर अवैध तरीके से बालू का खनन करा रहा था। पट्टेदार पर प्रशासन ने 38 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया है। खनन अधिकारी राम पदारथ सिंह ने डीएम के निर्देश पर एसडीएम चायल, सीओ चायल व सरायअकिल थाना पुलिस के साथ केवट का पुरवा घाट पर छापामारी की। बताया कि वहां पट्टेदार आवंटित भूखंड के बजाए दूसरे भूखंड पर अवैध तरीके से खनन करा रहा था। पैमाइश कराई गई तो सौ मीटर लंबा 25 मीटर चौड़ा तथा 1.5 मीटर गहराई अवैध खनन पाया गया, जो लगभग 3750 मीटर घन होता है। आरोप है कि पट्टेदार ने खनन के लिए पोकलैंड मशीन लगा रखी थी। पट्टेदार पर 38 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। मौके से पकड़ी गई छह बाइक, एक ट्रक, चार डंपर, चार पोकलैंड व एक जेसीबी मशीन को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार हुए सभी 22 लोगों का चालान कर दिया गया है। इनमें कुछ मजदूर, कुछ वाहनों के चालक तो कुछ माफिया के करीबी हैं। खनन अधिकारी राम पदारथ सिंह की तहरीर पर सरायअकिल पुलिस ने आरोपित पट्टेदार के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor