अवैध टैक्सी स्टैंडो पर अवैध वसूली रोकने को पुलिस चलाएगी अभियानपु,एसपी ने गुंडे माफियाओं को दी चेतावनी

कौशाम्बी,

अवैध टैक्सी स्टैंडो पर अवैध वसूली रोकने को पुलिस चलाएगी अभियानपु,एसपी ने गुंडे माफियाओं को दी चेतावनी

यूपी की योगी सरकार के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से ऑटो टैक्सी स्टैंडो पर अभियान चलाकर अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिन्हें चिन्हित करते हुए कर गुंडा एक्ट मे पाबंद किया जाएगा। एसपी हेमराज मीणा ने वीडियो जारी कर बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अवैध रूप से गुंडा टैक्स वसूली कर अवैध रूप से टैक्सी स्टैंड चलाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर वसूली करने वाले गुंडे- माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग और पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से एक सप्ताह का अभियान चलाकर अवैध रूप से चलने वाले टैक्सी स्टैंड को समाप्त कराया जाएगा। यदि पीड़ित वाहन चालकों द्वारा किसी के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत मिलती है तो जांच करा कर अवैध वसूली करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor