ईद के त्यौहार को लेकर ईदगाह का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण

कौशाम्बी,

ईद के त्यौहार को लेकर ईदगाह का डीएम एसपी ने किया निरीक्षण,

यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार और एसपी हेमराज मीणा सुबह लगभग 7:30 बजे मंझनपुर नगर पालिका स्थित ईदगाह जामा मस्जिद में भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। ईदगाह में नमाज अदा करने की तैयारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मौलवियों को शांति पूर्वक नमाज अदा करवाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ईद का त्यौहार बहुत ही शांति और स्नेह के साथ मनाया जाए। किसी प्रकार का विवाद नहीं होना चाहिए। एसपी हेमराज मीणा ने पुलिस कर्मचारियों को अपने तैनाती के स्थान पर सतर्कता बरतने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका मंझनपुर व्यस्ततम स्थान है। यहां पर पुलिस की गश्त बराबर होती रहना चाहिए। वहीं पर मंझनपुर कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने भी पुलिस बल के साथ ईद की नमाज अदा कराने के लिए मस्जिदों पर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी स्थान पर किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था नहीं पाई गई।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor