कौशाम्बी,
एसपी ने 04 इंस्पेक्टर और 01 एसआई के कार्यक्षेत्र में किया परिवर्तन,देखे किसको कहा मिली तैनाती,
यूपी के कौशाम्बी एसपी हेमराज मीणा ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए 04 निरीक्षको एवम एक उपनिरीक्षक के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है ।एसपी ने सराय अकील थाना प्रभारी रहे अनुपम शर्मा को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया है,वही चुनाव सेल प्रभारी रहे सुनील कुमार सिंह को सराय अकिल थाना प्रभारी बनाया है,वही रोशन लाल को पश्चिम शरीरा से प्रभारी महेवाघाट ,नागेंद्र सिंह को प्रभारी महेवाघाट से प्रभारी मिडिया सेल और भवानी सिंह को मिडिया सेल से प्रभारी पश्चिम शरीरा बनाया है।एसपी ने सभी को तत्काल अपना प्रभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।








