कौशाम्बी,
एसपी ने कड़ा धाम थाना का किया निरीक्षण,फरियादियों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का किया उद्घाटन,
यूपी के कौशाम्बी एसपी हेमराज मीणा ने कड़ाधाम थाना का वार्षिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने गार्द की सलामी ली , तत्पश्चात थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, मालखाना, बन्दी गृह व आवास परिसर को चेक किया तथा अपराध/महिला अपराध/मिशन शक्ति के कार्यों की समीक्षा की । एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर परिसर में वृक्षारोपड़ किया एवम फरियादियों और आगन्तुकों की सुविधा के लिए तैयार किये गये स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था का उद्घाटन किया । एसपी ने सम्बन्धित को परिसर की साफ-सफाई व दस्तावेजों के रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान थाना कड़ाधाम में कार्यरत महिला आरक्षी का जन्मदिन मनाया गया एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।थाना कड़ाधाम के निर्माणाधीन भवन व आवासीय भवन का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा की।









