कौशाम्बी,
लोकायुक्त की टीम करेगी नगर पालिका परिषद मंझनपुर के तत्कालीन अध्यक्ष और ईओ की घोटाले की जांच,
यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका परिषद मंझनपुर के पूर्व चेयरमैन शबीह हैदर मीनू की शिकायत पर लोकायुक्त संजय मिश्र ने मंझनपुर के तत्कालीन अध्यक्ष महताब आलम और अधिषासी अधिकारी के विरुद्ध जांच के आदेश दिए है,लोकायुक्त के आदेश के क्रम में त्रिस्तरीय जांच टीम गठित की गई है,जांच टीम में कौशाम्बी एडीएम,वरिष्ठ कोषाधिकारी और नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अधिशासी अधिकारी शामिल है।यह त्रिस्तरीय जांच टीम लोकायुक्त को जांच कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।गौरतलब है की मंझनपुर नगर पालिका परिषद(पूर्व में नगर पंचायत) के पूर्व चेयरमैन शबीह हैदर मीनू ने तत्कालीन अध्यक्ष महताब आलम और अधिषासी अधिकारी पर विकास कार्यो में हेराफेरी के साथ सामानों की ख़रीद फरोख्त में धांधली का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से शिकायत कर जांच कराए जाने का अनुरोध किया था,जिसपर लोकायुक्त ने त्रिसदस्यीय जांच टीम गठित कर पूरी जांच कर जांच रिपोर्ट सौपने का आदेश दिया है।लोकायुक्त की जांच टीम में शामिल अधिकारी मामले की पूरी जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपेंगे।








