कौशाम्बी,
AD हेल्थ प्रयागराज ने कड़ा CHC का किया निरीक्षण,मरीजों का जाना हाल,
यूपी के कौशाम्बी जिले के कड़ा CHC का AD हेल्थ प्रयागराज के के वर्मा ने निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान डाक्टरों के अनुपस्थित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई।
कड़ा सीएचसी में डाक्टरों के न आने की शिकायत पर AD हेल्थ प्रयागराज के के वर्मा सोमवार को अचानक औचक निरीक्षण करने पहुंच ।AD हेल्थ अपनी पूरी टीम के साथ सुबह सुबह ही कड़ा सीएसची पहुच गए ।AD हेल्थ ने सबसे पहले डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों का रजिस्टर चेक किया । रजिस्टर में कुछ खामिया मिली उसके बाद उन्होंने महिला विंग का निरीक्षण किया । महिला विंग में प्रसूताओं से उनका हाल चाल जाना और समस्या के बारे में भी जानकारी ली ।
AD हेल्थ के आने की सूचना किसी ने पहले ही डॉक्टरों को दे दी थी । इस दौरान पूरे अस्पताल में अफरा तफरी मची रही ।AD हेल्थ ने बताया कि हमे बार बार शिकायत मिल रही थी कि कड़ा सीएचसी में डॉक्टर नही आते, और जो आते भी है वो समय से नही आते ।जिसकी आज जांच की गई है,उन्होंने बताया की बाकी यहा सब ठीक है ।









