अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कब्जे धारक बोला नीलामी में मिली थी जमीन

कौशाम्बी,

अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कब्जे धारक बोला नीलामी में मिली थी जमीन,

यूपी के कौशांबी में अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। बुलडोजर लगाकर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के मकान गिराए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पंचायत करारी में नाले पर अवैध तरीके से अतिक्रमण करने वाले दो व्यक्तियों का मकान बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया है। प्रशासन, भारी पुलिस बल एवं नगर पंचायत के कर्मचारियों की मौजूदगी में लगभग दो घंटे तक कार्रवाई चली।

उधर नाली पर कब्जा कर मकान करने बनाने वाले मो. उमर ने बताया कि उसे लगभग 20 साल पहले नगर पंचायत की तरफ से आबादी में जमीन मिली थी। उसका कागजात भी है। मकान अवैध तरीके से नहीं बनाया गया है। क्योंकि उसका नक्सा भी पास है। पहले भी एक नोटिस मिली थी। नोटिस में वैध तरीके से मकान बनाने का कागजात लगाकर जवाब दिया गया है। इसके बाद भी नगर प्रशासन ने जबरन मकान गिरवा दिया है।


करारी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत करारी में आजाद नगर एवं किंग नगर में कुछ लोगों ने अवैध तरीके से नाले पर कब्जा कर रखा था। उन लोगों को नोटिस भी दी गई थी, क्योंकि इसकी कई दिनों से शिकायत भी मिल रही थी। किंतु नोटिस देने के बाद भी उन लोगों ने अपना कब्जा नहीं हटाया था। नगर पंचायत करारी के कर्मचारी प्रशासन एवं पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध कब्जे को हटवा दिया गया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor