एडीजी जोन ने पुलिस बल के साथ मूरतगंज में किया पैदल मार्च,लोगो को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति किया प्रेरित

कौशाम्बी,

एडीजी जोन ने पुलिस बल के साथ मूरतगंज में किया पैदल मार्च,लोगो को ट्रैफिक नियमों के पालन के प्रति किया प्रेरित,

यूपी के कौशाम्बी जिले में एडीजी जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश ने कोखराज थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह चंदेल के साथ मूरतगंज में पुलिस बल के साथ शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

एडीजी जोन ने इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया तथा सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये,साथ ही उन्होंने सभी को तन्मयतापूर्वक अनुशासित रहकर ड्यूटी करने के लिए भी बताया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor