कौशाम्बी,
एसपी ने महेवाघाट थाना का किया औचक निरीक्षण,थाना कार्यालय के अभिलेख किए चेक,
यूपी के कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने महेवाघाट थाना का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया ।औचक निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय के रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया एवं उनको अद्यावधिक रखने व रख-रखाव हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एसपी ने महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया एवं बैरकों और थाना परिसर का भी निरीक्षण किया तथा साफ सफाई हेतु निर्देशित किया व सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।









