कौशाम्बी,
एसपी ने कुम्हियावा बाजार में किया पैदल गस्त,जनता को दिलाया सुरक्षा का भरोसा,दुकानदारों से की अतिक्रमण न करने की अपील,
यूपी के कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स के साथ महेवाघाट क्षेत्र के कुम्हियावां बाजार में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त किया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करते हुये लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।
एसपी ने कस्बे के लोगो से बातचीत कर भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया एवं सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा दुकानदारों से सड़क पर अतिक्रमण न करने के बारे में वार्ता की ।









