कौशाम्बी,
डीएम ने धान क्रय केन्द्र नवीन मण्डी समिति ओसा का किया आकस्मिक निरीक्षण,
यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने मंगलवार को धान क्रय केन्द्र नवीन मण्डी समिति ओसा का आकस्मिक निरीक्षण किया।डीएम ने निरीक्षण के दौरान टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया एवं धान की बिक्री कर चुकें किसानों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक जानकारी भी प्राप्त की।

डीएम ने केन्द्र प्रभारी से कहा कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार धान क्रय किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होने पाये।








