यूपी में अब तक 12.23 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद ,185997 किसानों को किया गया लाभान्वित

उत्तर प्रदेश,

यूपी में अब तक 12.23 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद ,185997 किसानों को किया गया लाभान्वित,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेंसी)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2022-23 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 1223942.74 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 185997 किसानों को लाभान्वित करते हुए 1914.039 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 84721.16 मीट्रिक टन खरीद हुई है। धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखकर खरीद की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor