अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन के अत्याधुनिकीकरण हेतु 01 करोड़ 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत

उत्तर प्रदेश,

अयोध्या के तुलसी स्मारक भवन के अत्याधुनिकीकरण हेतु 01 करोड़ 50 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश के संस्कृति विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 में जनपद अयोध्या में अयोध्या शोध संस्थान के अन्तर्गत तुलसी स्मारक भवन के अत्याधुनिकीकरण एवं निर्माण कार्यों के लिए 01 करोड़ 50 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस सम्बंध में आवश्यक शासनादेश 01 दिसम्बर 2022 को जारी कर दिया गया है।

जारी शासनादेश में कहा गया है कि निर्माण कार्याें मंे गुणवत्ता का अनुपालन कार्यदायी संस्था द्वारा किया जाना अनिवार्य है। बजट प्राविधान के सापेक्ष धनराशि की उपलब्धता का दायित्व संस्कृति निदेशालय का होगा। निदेशालय द्वारा बजट प्राविधान के सापेक्ष अवशेष धनराशि की उपलब्धता की स्थिति में ही निर्गत किया जायेगा।

अयोध्या शोध संस्थान/संस्कृति निदेशालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूचना के आधार पर धनराशि स्वीकृत की जा रही है। यदि मानक के सम्बंध में कोई सूचना गलत पायी जाती है तो इसकी जिम्मेदारी अयोध्या शोध संस्थान एवं संस्कृति विभाग की होगी।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor