उत्तर प्रदेश में अब तक 14.85 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद

उत्तर प्रदेश,

उत्तर प्रदेश में अब तक 14.85 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान की खरीद,

न्यूज़ ऑफ इंडिया ( एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2022-23 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 1485823.27 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। इस योजना से अब तक लगभग 227630 किसानों को लाभान्वित करते हुए 2412.803 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में किया गया है।

खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज 89090.52 मीट्रिक टन खरीद हुई है। धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा-पूरा ध्यान रखकर खरीद की जा रही है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor