प्रयागराज आईजी जोन ने कौशाम्बी जनपद का किया भ्रमण,कौशाम्बी थाने का किया निरीक्षण,अधिकारियों के साथ की बैठक

कौशाम्बी,

प्रयागराज आईजी जोन ने कौशाम्बी जनपद का किया भ्रमण,कौशाम्बी थाने का किया निरीक्षण,अधिकारियों के साथ की बैठक,

यूपी के प्रयागराज परिक्षेत्र आईजी जोन चंद्रप्रकाश द्वितीय ने कौशाम्बी जनपद का भ्रमण किया।आईजी प्रयागराज ज़ोन का एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव एवम एएसपी समर बहादुर सिंह ने बुके देकर स्वागत किया तथा थाना कौशांबी में गार्द द्वारा सलामी दी गयी।

आईजी जोन ने थाना कौशाम्बी का निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान थाना कौशाम्बी कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, बैरक अपराध रजिस्टर को चेक किया गया तथा थाना परिसर की साफ सफाई हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

थाना निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी,एएसपी व समस्त क्षेत्राधिकारीगण के साथ कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृस्टिगत मीटिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor