पर्यटन मंत्री कल इटावा के प्रदर्शनी पंडाल मेें इटावा महोत्सव का करेंगे शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश,

पर्यटन मंत्री कल इटावा के प्रदर्शनी पंडाल मेें इटावा महोत्सव का करेंगे शुभारम्भ,

न्यूज़ ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह कल शुक्रवार से मैनपुरी, इटावा व फिरोजाबाद जनपदों के भ्रमण पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री कल प्रातः 08ः00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर 11ः20 बजे मैनपुरी कलेक्टेªट सभागार पहुंचेगे। यहॉ पर मैनपुरी की कानून व्यवस्था, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओ की प्रगति कोविड प्रबंधन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, सिंचाई तथा जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करेंगे।

इसके उपरान्त सायं 07ः00 बजे जनपद इटावा में इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे। यह प्रदर्शनी संस्कार भारती इकाई इटावा द्वारा आयोजित की गयी है।
31 दिसम्बर, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे शिविर कार्यालय निकट रेलवे क्रासिंग करहल रोड मैनपुरी में जनसमस्याओं की सुनवाई करेंगे। अगले दिन 01 जनवरी, 2023 को जनपद फिरोजाबाद सिरसागंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याआंे की सुनवाई करेंगे और अगले दिन 02 जनवरी को दोपहर तक लखनऊ वापस आयेेंगे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor