जिला मजिस्ट्रेट ने की होलिका दहन,होली एवम शबे-बरात पर्व पर शान्ति व्यवस्था एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती

कौशाम्बी,

जिला मजिस्ट्रेट ने की होलिका दहन,होली एवम शबे-बरात पर्व पर शान्ति व्यवस्था एवं सौहार्द बनाये रखने के लिए सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती,

यूपी के कौशाम्बी जिला मजिस्ट्रेट सुजीत कुमार ने 07 मार्च को होलिका दहन एवं 08 व 09 मार्च 2023 को होली/शबे-बरात पर्व पर शान्ति व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए सुपर जोनल/जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट/सेक्टर पुलिस अधिकारी की ड्यूटी लगायी है, जो अपने-अपने तैनाती स्थल पर तैनात रहते हुए पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाकर सौहार्द एवं शान्तिपूर्ण माहौल बनाये रखने में सहयोग प्रदान करेंगे तथा शान्ति व्यवस्था के लिए पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे।

उन्हांने जनपद को 03 सुपर जोन, 12 जोन एवं 42 सेक्टरों में विभाजित करते हुए अधिकारियों की ड्यूटी लगायी है। मंझनपुर, टेंवा, नारा, शमसाबाद, कस्बा करारी, रक्सवारा, अर्का महावीरपुर, पूरब शरीरा, पश्चिम शरीरा, सरसवां, हिनौता, महिला, कस्बा सराय अकिल, कनैली, तिल्हापुर, बेनीराम कटरा, सुरसैनी, आलमचन्द्र, चरवा, सैयद सरावां, मूरतगंज, चायल, कटौला गौसपुर, रावतपुर, रहिमाबाद, मकदूमपुर, लोधौर, भरवारी, शहजादपुर, सिंधिया बालकमऊ, अजुहा, परास, सैनी, घोसियाना, देवीगंज, कड़ाधाम, अलीपुर जीता, दारा नगर, अफजलपुरवारी, मो0पुर अनेठा एवं उदहिन खुर्द को सेक्टर बनाया गया है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor