सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक कुल 1500 पुरानी बसे नीलामी हेतु फ्लीट से हुई अलग :दयाशंकर सिंह

उत्तर प्रदेश,

सितंबर 2022 से मार्च 2023 तक कुल 1500 पुरानी बसे नीलामी हेतु फ्लीट से हुई अलग :दयाशंकर सिंह

न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि माह सितम्बर 2022 से मार्च 2023 तक कुल 1500 पुरानी बसे फ्लीट से नीलामी हेतु अलग की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की नई स्क्रेपिंग पॉलिसी के अन्तरर्गत 247 बसें 15 वर्ष या अधिक की थीं,को नीलाम हेतु फ्लीट से अलग किया जा चुका है ।

परिवहन मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम द्वारा यह 15 वर्ष या अधिक की बसें भारत सरकार की नोडल संस्था द्वारा नीलाम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि स्क्रेपिंग सेंटर में नीलाम की जाने वाली बस प्राप्त होने के उपरांत सर्टिफिकेट ऑफ डिपाजिट मिलेगा,जिसको प्रस्तुत करने पर परीवहन निगम या अन्य किसी राजकीय संस्था या अन्य वाहन स्वामियों जिसके वाहन नीलाम हो रहे हैं,को नई बस या वाहन क्रय करने पर रोड टैक्स में छूट मिलेगी।
दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस स्क्रेपिंग पॉलिसी से सर्कुलर अर्थव्यवस्था को विकास की गति मिलेगी साथ ही पर्यावरण भी प्रदूषण मुक्त होगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor