गेंहू खरीद आज से हुई शुरू,खाली पड़े रहे गेंहू क्रय केंद्र,किसान का इंतजार करते रहे अधिकारी

कौशाम्बी,

गेंहू खरीद आज से हुई शुरू,खाली पड़े रहे गेंहू क्रय केंद्र,किसान का इंतजार करते रहे अधिकारी,

यूपी के कौशाम्बी जिले में आज से गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो गई है।जनपद के 44 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है।गेहूं क्रय केंद्र मंडी समिति भरवारी में किसानों के इंतजार में दिन भर अधिकारी बैठे रहे लेकिंन किसान गेंहू बेचने नही आये।विपणन निरीक्षक आनंद उपाध्याय ने बताया कि गेंहू की कटाई कुछ स्थानों पर शुरू हो गई है जबकि।अन्य स्थानों पर अभी गेंहू की कटाई शुरू नही की गई है जिसके चलते किसान अभी क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए नही आ रहे है,कुछ किसान जानकारी लेने के लिए आये थे उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाकर आने के लिए कहा गया है।विपणन निरीक्षक ने बताया कि जो भी किसान गेंहू लेकर आएंगे उनका गेंहू ख़रीदा जाएगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor