कौशाम्बी,
भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी में एक दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन,बच्चो ने दिखाई अपनी प्रतिभा,
यूपी के कौशाम्बी जिले के भवन्स मेहता विद्याश्रम भरवारी में एकदिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत संस्था के निदेशक संदीप सक्सेना ने फीता काट कर किया।इसके बाद प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने निदेशक को बुके देकर स्वागत किया।

विज्ञान शिक्षक सुशील श्रीवास्तव ने प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव को बुके देकर प्रदर्शनी के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर कक्षाओं के बच्चों द्वारा मल्टीपरपज हार्वेस्टर,वालकेनो ईरप्शन,वायरलेस एनर्जी, जेसीबी,मेजर होम सिक्योरिटी डिवाइस,विंड एनर्जी,वाटर साइकिल,स्क्वायर बॉक्स,कालीडोस्कोप आदि अनेक प्रकार के वर्किंग एवं नॉन वर्किंग मॉडल,प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई जिसको देखकर मुख्य अतिथि एवं निदेशक महोदय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विज्ञान शिक्षक एवं समस्त बच्चों को ऐसी कार्यशाला के आयोजन की सराहना किया।
मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी के अवलोकन के उपरांत सभी बच्चों से अनेक प्रश्न पूछे जिसका बच्चों ने सही सही जवाब दिया,निदेशक महोदय ने बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया।इस अवसर पर स्कूल के सभी बच्चों के साथ साथ हेड मिस्ट्रेस निशी श्रीवास्तव,शिक्षक अवधेश मिश्रा,एनील मिश्रा, सुधाकर सिंह, रामसनेही श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह,नागेंद्र द्विवेदी,सचिन त्रिपाठी,विवेक शंकर चतुर्वेदी,शिवम केसरवानी,विवेक केसरवानी, खुशबू गुप्ता, रश्मि पाठक, रजनी श्रीवास्तव, साहिबा जरीन, पूनम सिंह, सूरज मिश्रा,प्रियांशु मिश्रा,दिव्या सिंह,अंकिता मैडम सहित समस्त अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।








