डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कौशाम्बी,

डीएम ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी डीएम सुजीत कुमार ने सम्राट उदयन सभागार में अपने पदीय दायित्यों का निर्वहन पूर्ण तन्मयता, लगन व निष्ठापूर्वक सम्पादित करने तथा उच्च अधिकारियों द्वारा समय-समय पर सौंपे गये दायित्यों का निर्वहन कुशलतापूर्वक कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे वे शासकीय कार्यों को और कुशलता एवं जिम्मेदारीपूर्वक सम्पादित करें तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को, जो भी कार्य सौंपा जाता है, उसे वह पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सम्पादित करते हैं। उन्होंने अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा कि अपने अधिकारों का सदुपयोग करते हुए शासकीय कार्यों को सम्पादित करें एवं सरकार की मंशानुसार आमजन को त्वरित लाभान्वित करें।

डीएम  ने कलेक्ट्रेट, कौशाम्बी में कार्यरत- रमाकान्त पटेल, प्रशासनिक अधिकारी/नाजिर सदर एवं स्थानीय निकाय लिपिक,  विनोद कुमार प्रशासनिक अधिकारी/शस्त्र सहायक एवं राजस्व सहायक,  चन्द्रपाल सिंह पेशकार न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वि/रा)डीएलआरसी,  राकेश कुमार मौर्य पेशकार न्यायालय जिलाधिकारी,  सुनील सिंह पेशकार न्यायालय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), वासुदेव त्रिपाठी भूलेख लिपिक,  राजीव रंजन न्याय सहायक,  अजीत कुमार सिंह तहसीलदार (न्यायिक) सम्बद्ध भू अर्जन, रईस अहमद लिपिक नगर पंचायत सम्बद्ध स्थानीय निकाय अनुभाग को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया ।

इसी प्रकार तहसील तहसील मंझनपुर में कार्यरत – प्रखर उत्तम उपजिलाधिकारी,  भूपाल सिंह तहसीलदार,  सुनील कुमार यादव सम्बद्ध आशुलिपिक उपजिलाधिकारी,  शत्रुघ्न प्रसाद लेखपाल,  मनीष पाण्डेय लेखपाल,  अजीत कुमार लेखपाल,  अशोक कुमार रीडर उप जिलाधिकारी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

तहसील चायल में कार्यरत – राजेश कुमार श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी,  मोबीन अहमद नायब तहसीलदार,  धारा सिंह पेशकार उपजिलाधिकारी, ओम प्रकाश गुप्ता रा०नि० कार्यालय,  छत्रपाल सिंह रा०नि०,  जितेन्द्र प्रसाद लेखपाल,  राजेन्द्र प्रसाद लेखपाल को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

तहसील सिराथू में कार्यरत – राहुलदेव भट्ट उपजिलाधिकारी,  अंकिता पाठक नायब तहसीलदार,  हर्ष नाथ दूबे रा०नि० कार्यालय,  सुरेश कुमार रीडर उपजिलाधिकारी,  योगेन्द्र प्रताप सिंह संग्रह अमीन,  सुल्तान अहमद लेखपाल एवं  कुलदीप शुक्ला लेखपाल को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor