कौशाम्बी महोत्सव एवं सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में सांसद ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक

कौशाम्बी,

कौशाम्बी महोत्सव एवं सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में सांसद ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक,

यूपी के कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर ने सम्राट उदयन सभागार में कौशाम्बी महोत्सव एवं सांसद खेल महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में सांसद ने कहा कि कौशाम्बी महोत्सव का भव्य आयोजन 07, 08 एवं 09 अप्रैल 2023 को फसईया मैदान (जीआईसी के सामने) कड़ा में किया जायेंगा। कौशाम्बी महोत्सव के तीनों दिन कुमार विश्वास द्वारा रामकथा (अपने-अपने राम विषय पर) कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेंगा।

उन्होंने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को छात्र-छात्राओं का निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला व क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दियें। विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि आशा, ऑगनबाड़ी एवं महिला अध्यापकों की मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेंगा। इसके साथ ही उन्होंने जनपद की महिलाओ को सम्मिलित कर मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दियें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को पुरस्कार के साथ ही सभी लोगों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया जायेंगा।

उन्होंने कहा कि कौशाम्बी महोत्सव का थीम भी रखा जायेगा, थीम के लिए जनपदवासियों से सुझाव प्राप्त किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कौशाम्बी महोत्सव स्मारिका का भी प्रकाशन किया जायेंगा। उन्हांने सभी अधिकारियों से कहा कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए कौशाम्बी महोत्सव को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जाय।

सांसद ने कहा कि विगत वर्ष-2018 में आयोजित कौशाम्बी महोत्सव ने जनपद को विकास की सौगात के साथ ही एक पहचान भी दिया है।सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा कौशाम्बी महोत्सव-2018 में जनपद को एयरपोर्ट प्रयागराज से उत्खनन स्थल तक फोरलेन सड़क, मंझनपुर बस डिपो, ट्रामा सेन्टर एवं 50 बेड का आयुर्वेद अस्पताल आदि सौगातें दीं गई हैं तथा जनपद को बौद्ध सर्किट एवं रामायण सर्किट (राम वनगमन मार्ग का निर्माण कार्य) से जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनपद कौशाम्बी को पर्यटन की दृष्टि से देश व दुनियॉ के मानचित्र पर स्थापित किया जा रहा हैं, जिससे जनपद के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।

सासंद ने कहा कि विगत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी सांसद खेल महोत्सव का आयोजन भव्य रूप से किया जायेंगा। सांसद खेल महोत्सव के तहत ब्लॉक स्तर पर एथलेटिक्स (100 मी0 दौड़, 400 मी0, 800, 1500 एवं 3000 मी0 दौड़, गोला थ्रो, लॉग जम्प), खो-खो, कबड्डी, कुश्ती एवं बालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉक 25 मार्च से 31 मार्च तक किया जायेंगा तथा जनपद स्तर पर एथलेटिक्स (100 मी0 दौड़, 400 मी0, 800, 1500 एवं 3000 मी0 दौड़, गोला थ्रो, लॉग जम्प), खो-खो, कबड्डी, कुश्ती, बॉक्सिंग एवं बॉलीबाल का आयोजन दिनॉक 06, 07, 08 एवं 09 अप्रैल 2023 को किया जायेंगा। 01 मार्च से 15 मार्च तक रजिस्ट्रेशन किया जायेंगा, जिसमें जनपद के इच्छुक खिलाड़ी पंजीकरण कर प्रतिभाग कर सकतें है। इन प्रतियोगिताआेंं में 15 से 21 आयु वर्ग के खिलाड़ियां द्वारा प्रतिभाग किया जायेंगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ियां को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिया जायेंगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को टी-शर्ट भी दिया जायेंगा। उन्हांने सांसद खेल प्रतियोगिता का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के भी निर्देश दियें है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल एवं प्रेम चौधरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा जिलाधिकारी सुजीत कुमार व मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor