05 मार्च को मनाया जायेगा अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस, आयोजित होगे विभिन्न कार्यक्रम

कौशाम्बी,

05 मार्च को मनाया जायेगा अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस,
आयोजित होगे विभिन्न कार्यक्रम,

यूपी के कौशाम्बी जिले में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी “विश्व महिला दिवस / अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा,यह आयोजन (8 मार्च) के अवसर पर रविवार 05 मार्च को जनपद मुख्यालय मंझनपुर पर मनाया जायेगा, इस बार कार्यक्रम की थीम “स्वस्थ्य महिला स्वस्थ भारत” के अर्न्तगत मनाया जायेगा यह जानकारी सीएमओ डॉ सुष्पेंद्र कुमार ने दी |

सीएमओ डॉ सुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा, जिसमे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए साइकलिंग, साइक्लोथाॅन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ, थीम के अनुरूप परिवार के अन्य सदस्यों को भी समानता का वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया जायेगा तथा विशेषकर महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य पर ध्यान देने योग्य बात व्यवहार पर क्रेंद्रित किया जायेगा ।

डॉ सुष्पेंद्र ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर से प्रातः 10.00 बजे शुरू किया जायेगा तदुपरांत इसे सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर मनाया जायेगा | उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोग प्रतिभाग करे तथा लोगों को जागरूक करना होगा जिस्म सभी का सहयोग अमूल्य हैं | इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार शासन प्रशासन, एन.सी.सी., एन.एस.एस. के महिला अधिकारी कर्मचारी द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor