भरवारी में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह,सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे लोग

कौशाम्बी,

भरवारी में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह,सांस्कृतिक कार्यक्रम में जमकर झूमे लोग,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का आयोजन धूमधाम से आयोजित किया गया।होली मिलन समारोह का आयोजन सपा नेता कैलाश चंद्र केसरवानी के सौजन्य से किया गया,जिसमे नगर पालिका परिषद भरवारी क्षेत्र सहित जनपद के तमाम लोग शामिल हुए।होली मिलन समारोह में कौशाम्बी म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग जमकर झूमे और आनंद उठाया।

नगर पालिका परिषद भरवारी के लखन लाल गेस्ट हाउस में सपा नेता कैलाश चंद्र केसरवानी के सौजन्य से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया,इस होली मिलन समारोह कार्यक्रम में नगर पालिका भरवारी सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए।होली मिलन समारोह में कौशाम्बी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोगो ने जमकर लुत्फ उठाया।कलाकारो ने होली के गीतों से जो समा बांधा लोग महफिल को छोड़ ही नही पाए और देर रात तक कार्यक्रम का आनद उठाते रहे।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor