मुख्य विकास अधिकारी ने नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2022-23 का किया विमोचन

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी ने नाबार्ड की संभाव्यतायुक्त ऋण योजना 2022-23 का किया विमोचन,

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान नाबार्ड द्वारा तैयार की गयी संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2022-23 का मुख्य विकास अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने विमोचन किया। यह योजना नाबार्ड द्वारा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बैंकरों एवं ज़िले के अन्य हितधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद बनाई गई है। मुख्य विकास अधिकारी  ने डी एल आर सी बैठक में सभी बैंक योजनाओं, सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न कार्यक्रमों में लंबित आवेदनों एवं अन्य शिकायतों की समीक्षा की। मुख्य विकास अधिकारी ने वित्त वर्ष 2021-22 के लक्ष्य को पूरा करने के लिए बैंको को प्रोत्साहित किया।नाबार्ड के ज़िला विकास प्रबन्धक अनिल शर्मा ने बताया की वर्ष 2022-23 में कौशांबी ज़िले में प्राथमिकता क्षेत्र के लिए रु. 78892.03 लाख के बैंक ऋण की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है। इसमें कृषि क्षेत्र हेतु ऋण, कृषि संबंधी अन्य गतिविधियों जैसे डेयरी, सिचाई, कृषि यंत्रीकरण, भूमि विकास, मुर्गी पालन, मछली पालन एवं भंडारण आदि के अतिरिक्त लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों की लिए एवं अन्य प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र जैसे शिक्षा, आवास, नवीकरणीय ऊर्जा आदि के लिए बैंक ऋण का अनुमान लगाया गया है।

बैठक में अग्रणी ज़िला विकास प्रबन्धक  संजीव कुमार ने बताया की ऋण योजना के अनुसार वर्ष 2022-23 के लक्ष्य 01 अप्रैल 2022 से पहले सभी बैंकों को दे दिये जाएँगे। उन्होने इस तिमाही में बैंकों द्वारा की गयी प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों एवं बैंकों के अधिकारियों ने भाग लिया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor