कौशाम्बी,
देवी मन्दिरों/शक्तिपीठों सहित अन्य मंन्दिरों में दुर्गा सप्तशती पाठ/देवी गायन एवं अखण्ड रामायण पाठ का किया गया आयोजन,
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चैत्र नवरात्रि पर कौशाम्बी जनपद के चयनित सभी देवी मन्दिरों/शक्तिपीठों सहित अन्य मन्दिरों यथा-मां शीतला देवी कड़ाधाम, दुर्गा देवी मंदिर मंझनपुर, मसुरिया देवी मंदिर, आनंदेश्वरी माता मन्दिर, राम-जानकी मन्दिर चरवा, महाबली बाबा मन्दिर कोतारी पश्चिम, दुर्गा मन्दिर खिजिरपुर कैलई तथा काली माता मन्दिर करारी आदि में दुर्गा सप्तशती पाठ/देवी गायन एवं अखण्ड रामायण पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इन सभी चयनित मंदिरों पर भक्तो ने दुर्गा सप्तशती पाठ,अखंड रामायण का पाठ किया।इन कार्यक्रमों में महिलाओं एवं बालिकाओं की भी सहभागिता रहीं।