कौशाम्बी महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता, निबन्ध एवं क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कौशाम्बी,

कौशाम्बी महोत्सव में मेंहदी प्रतियोगिता, निबन्ध एवं क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन,

कौशाम्बी महोत्सव में रविवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं एवं महिलाओं ने प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में रजनी केसरवानी ने प्रथम स्थान, आयूषी शर्मा ने द्वितीय स्थान एवं दुर्गा कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका देवी प्रथम स्थान, धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा दिया गिरि ने द्वितीय स्थान एवं लिटिल ब्लासम्स कॉनवेन्ट स्कूल अझुवा की छात्रा आमना सिद्दीकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा कौशाम्बी इंटर कॉलेज के छात्र मनीष कुमार एवं धर्मा देवी इंटर कॉलेज की छात्रा श्वेता राजपूत को सॉत्वना पुरस्कार दिया गया।

कौशाम्बी महोत्सव में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मानसिंह इंटर कॉलेज के छात्र अनूप कुमार ने प्रथम स्थान एवं धर्मा देवी इं0कॉ0 के छात्र गौरव कान्त मिश्रा व दुर्गा देवी इं0का0 ओसा की छात्रा अंजली चौरसिया ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा मानसिंह इं0कॉ0 की छात्रा सानियॉ शमशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र एवम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor