उत्तर प्रदेश,
समाज सुधार में ज्योतिबा फुले का योगदान अविस्मरणीय रहेगा:केशव प्रसाद मौर्य,
न्यूज ऑफ इंडिया (एजेन्सी)
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आवास पर सामाजिक क्रांति के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।डिप्टी सीएम ने कहा कि ज्योतिबाफुले जी महान समाज सुधारक, विचारक, शिक्षा के उत्थान में अग्रणी, लेखक और क्रांतिकारी दार्शनिक थे।
उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह जीवन भर स्त्री शिक्षा व समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान में समर्पित रहे।








