अम्बेडकर जयन्ती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा,भरवारी कस्बे में किया भ्रमण

कौशाम्बी,

अम्बेडकर जयन्ती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा,भरवारी कस्बे में किया भ्रमण,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी में भारतीय संविधान के जनक एवं आधुनिक भारत के राष्ट्र निर्माता अनुसूचित जाति जनजाति व पिछडी जाति महिलाओं के मुक्तदाता भारत रत्न बाबा साहब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयन्ती पर विशेष शोभायात्रा निकाली गई।

नगर पालिका भरवारी के चमन्धा से प्रदीप सोनकर के नेतृत्व में निकाली गयी संविधान निर्माता बाबा साहब की शोभायात्रा डीजे की धुन मे चमन्धा से चलकर भरवारी कस्बे के सभी मोहल्लों में घूमते हुए पुनः भरवारी के नया बाजार में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में तमाम लोग शामिल रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor