उत्तराखंड के पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे कौशाम्बी,पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल को गिनाया

कौशाम्बी,

उत्तराखंड के पूर्व सीएम डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे कौशाम्बी,पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल को गिनाया,

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमेश पोखरियाल निशंक अपने एक दिवसीय भ्रमण के दौरान कौशाम्बी पहुंचे,पूर्व मुख्यमंत्री ने जनपद मुख्यालय स्थित सरस सभागार में प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में होने वाली उपलब्धियों को गिनाया,उन्होंने पूर्व में केंद्र में रही सरकारों के विकास की तुलना पीएम मोदी के 9 साल से की,उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में भ्रष्टाचार और घोटाले अधिक थे,वही पीएम मोदी के सुशासन के 9 साल में अंतिम पायदान पर खड़ी जनता को मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन,सुशासन के यह 9 वर्ष इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखे जायेंगे।इतिहास में हिंदुस्तान का 9 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम काल है,स्वाभिमान,विकास ,सबका साथ,सबका विकास के साथ भारत पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।पीएम मोदी ने हिंदुस्तान का नाम विश्व में ऊंचा किया है।इसी का परिणाम है कि हिंदुस्तान आज विश्व में अत्यंत ऊंचाई पर पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि 2013 से पूर्व यह देश भ्रष्टाचार,घोटाले से भरा हुआ था,नरेंद्र मोदी को लोगो ने पसंद किया और उन्हे पीएम बनाया।मोदी जब से पीएम बने है तब से देश लगातार नित नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है।यह देश इक्कीसवीं सदी का स्वर्णिम भारत बन रहा है।

स्वच्छ भारत,स्वस्थ भारत,आत्मनिर्भर भारत,मेक इन इंडिया,डिजिटल इंडिया,स्टार्ट अप इंडिया के माध्यम से पूरी दुनिया में भारत मेक इन इंडिया होने जा रहा है।इस समय पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक ऐसे पीएम है जो।लाल किले की प्राचीर से सबसे निम्न स्तर पर गरीबों की शुरू होने वाली योजनाओं शौचालय की बात करते है,उन्होंने कहा कोरोना काल में जहा कुछ देश की जनता को भूखे मरने की नौबत आ गई थी वहा भारत के 80 करोड़ लोगो को मुफ्त में राशन बांटने का काम पीएम मोदी ने किया है।वही दस करोड़ ऐसे परिवार है जिनको मुफ्त गई सिलेंडर देने का काम किया है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor