कौशाम्बी,
हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर काकोडा में पौधरोपण कर मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस,
यूपी के कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील क्षेत्र में हैल्थ एंड वैलनेस सेंटर काकोडा में पौधरोपण कर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।इस अवसर पर CHO जी एस त्यागी द्वारा पौधा लगाकर पर्यावरण को शुद्ध रखने हेतु छोटा सा प्रयास किया गया।
जिसका मुख्य उद्देश्य ग्राम के लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है, लोगों को पर्यावरण प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, ग्रीन हाउस के प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग, ब्लैक होल इफेक्ट आदि ज्वलंत मुद्दों और इनसे होने वाली विभिन्न समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।
मावन जीवन है खतरे में, इसमें है हम सबकी समझदारी..
पेड़ लगायेंगे और पेड़ बचायेंगे, पर्यावरण सुरक्षा की लो जिम्मेदारी।।








