पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनने एवम उन्हे त्वरित निस्तारित करने के लिए ADM न्यायिक को किया सम्मानित

कौशाम्बी,

पूर्व सैनिक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनने एवम उन्हे त्वरित निस्तारित करने के लिए ADM न्यायिक को किया सम्मानित,

पूर्व सैनिक कल्याण समिति कौशाम्बी के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एडीएम (न्यायिक) डॉ0 विश्राम को पूर्व सैनिकों के विभिन्न समस्याओं यथा-लाइसेन्स एवं भूमि विवाद आदि समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से जॉच कराकर त्वरित निस्तारित करने तथा न्यायिक कार्यों को ईमानदारीपूर्वक त्वरित सम्पादित किये जाने पर शाल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

एडीएम ने कहा कि उनका सदैव प्रयास रहता है कि विभिन्न बैठकों या जनता दर्शन में प्राप्त पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सम्बन्धित अधिकारियों से जॉच कराकर तत्परता से त्वरित निस्तारण किया जाय। पूर्व सैनिक कल्याण समिति के संस्थापक रिटायर्ड सूबेदार मेजर शारदा प्रसाद वर्मा ने कहा कि पूर्वक सैनिक कल्याण समिति कौशाम्बी का गठन विगत 04 वर्ष पूर्व किया गया। एडीएम (न्यायिक) डॉ0 विश्राम द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गम्भीरतापूर्वक एवं रूचि लेकर निस्तारित किया गया। इसके लिए पूर्व सैनिक कल्याण समिति, कौशाम्बी के पदाधिकारियों ने सम्मानित कर उनके प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक कल्याण समिति जिलाध्यक्ष हवलदार दशरथ लाल करवरिया, जिला उपाघ्यक्ष नायब राम चरन पाल, जिला सचिव सूबेदार असरार अहमद, सूबेदार  सूर्यभान सिंह, वरिष्ठ सलाहकार सूबेदार राजमणि, एवं नायब सूबेदार राम मिलन उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor