कौशाम्बी,
सीडीओ ने समस्त अध्यक्ष, एवं समस्त ब्लाक प्रमुख के साथ योग दिवस के सम्बन्ध में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
यूपी के कौशाम्बी सीडीओ डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने अपने कार्यालय कक्ष में समस्त अध्यक्ष, नगर पंचायत/नगर पालिका परिषद एवं समस्त ब्लाक प्रमुख के साथ योग दिवस के सम्बन्ध में बैठक की।बैठक में सीडीओ ने कहा कि 15 जून को सभी ब्लाक मुख्यालय, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत एवं मुख्यालय स्तर पर योग दिवस का शुभारम्भ किया जायेंगा, जिसमें जन प्रतिनिधिगण, आमजनता एवं शासकीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि योग सप्ताह में कड़ाधाम गंगा तट पर, कौशाम्बी में कम्बोडिया मन्दिर पर, संदीपन घाट तथा जनपद के अन्य ऐतिहासिक स्थलों पर अलग-अलग दिवसों में योग के कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता तथा जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अनिता सिंह उपस्थित रहीं।








