कौशाम्बी में हाई स्कूल व इंटर के 4 बच्चो ने प्रदेश की टॉप 10 सूची मे दर्ज किया नाम,डीएम ने एक लाख की चेक और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

कौशाम्बी,

कौशाम्बी में हाई स्कूल व इंटर के 4 बच्चो ने प्रदेश की टॉप 10 सूची मे दर्ज किया नाम,डीएम ने एक लाख की चेक और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षा मे सबसे अच्छा प्रदर्शन कर यूपी की टॉप 10 सूची में शामिल होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया है। सम्मान समारोह में अधिकारियो ने इस मौके पर बच्चो को सफलता हासिल करने के टिप्स देकर उनका उत्साह वर्धन भी किया। खास मौके पर मेधावियों को प्रमाणपत्र व एक लाख रुपये की राशि की चेक भी दी गई है।जिसे पाकर मेधावी छात्र छात्राएं खुश दिखाई पड़े।

यूपी बोर्ड परीक्षा मे सबसे अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश मे कौशाम्बी जिले का नाम हाई स्कूल मे अनुष्का सिंह,अंशुमान सिंह व आर्यन वर्मा एवं इंटर मे मो अफजल ने टॉप 10 सूची मे नाम दर्ज कराया है। इसके अतिरिक्त जनपद मे 16 ऐसे मेधावी बच्चे शामिल रहे। जो प्रदेश की सूची मे अपना नाम नहीं दर्ज करा सके लेकर जिले मे टॉप नंबर हासिल करने के कामयाब हुए।

ऐसे मेधावी प्रतिभावान बच्चो को जिला प्रशासन ने एक सम्मान समारोह के जरिये कलेक्ट्रेट मे एक मंच प्रदान किया। इस मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर सहित डीएम सीडीओ व अन्य जिला स्तरीय अफसर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बच्चो के उत्साहवर्धन मे अफसरों ने उनके आगे आने वाली परीक्षा मे सफलता हासिल करने की टिप्स दिये। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने मेधावियों के सम्मान के साथ उनकी हौसला आफजाई की। उन्होने कहा कि प्रदेश सूची मे नाम दर्ज करा कर बच्चो ने कौशांबी का मान बढ़ाया है।

सम्मानित होने वाले बच्चो ने बताया कि उन्होने इस मुकाम को हासिल करने के लिए 7 से 8 घंटे की जीतोड़ पढ़ाई की। अपने गुरुजनों का बताए रास्ते को फालों किया। माँ पिता के बात मान कर ही उन्होने सफलता की सीढ़ी को आसानी से चढ़ा है। आगे भी वह यही प्रयास जारी रखेगे।

डीएम सुजीत कुमार ने बताया, प्रदेश मुखिया के आवाहन पर मेधावी सम्मान समारोह किया गया। जिसमे सम्मानित होने वाले 4 प्रदेश सूची मे शामिल बच्चे व 16 अन्य बच्चो को प्रमाणपत्र व एक लाख रुपये की धनराशि उफार स्वरूप दी गई है। इसके अलावा बच्चो को सफलता के टिप्स भी उनके द्वारा दिये गए है।

 

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor