अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए गंगा नदी के तट पर किया गया योग,बताए गए योग के फायदे

कौशाम्बी,

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए गंगा नदी के तट पर किया गया योग,बताए गए योग के फायदे,

यूपी के कौशाम्बी जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा,योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले के सभी विभाग और उनके अधिकारी  योग सप्ताह मना रहे है। रविवार को सीडीओ के नेतृत्व में कड़ा धाम के कुबरी गंगा घाट पर अधिकारियो ने सामूहिक योग कर जन-जागरूकता फैलाई। इस मौके पर सीडीओ डा रवि किशोर त्रिवेदी ने लोगो को योग किए जाने के फायदे भी बताए।

जिला प्रशासन के अधिकारी योग सप्ताह के मद्देनजर अलग अलग स्थानों पर योग की कार्यशाला लगा रहे है, रविवार को कड़ा धाम के गंगा नदी तट कुबरी घाट पर योग की क्लास सीडीओ डा रवि किशोर त्रिवेदी के नेतृत्व में लगाई गई। इस मौके पर कड़ा कस्बे के स्थानीय नागरिकों सहित थाना पुलिस, ब्लाक व तहसील के अधिकारी कर्मचारी एक साथ नदी तट पर सामूहिक योग करते दिखे। योग की कार्यशाला में सीडीओ डा त्रिवेदी ने सबसे पहले सूर्य नमस्कार कराया, इस दौरान नागरिकों को सूर्य नमस्कार करने के फायदे भी बताए गए। इसके पश्चात योगा में प्राणायाम, अनुलोम विलोम, जैसे कई योग के आसन बताए और कराए गए।

पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन जनपद के अलग अलग हिस्सों में योग कर जागरूकता फैला रहा है। जिसमे सीडीओ डा रवि किशोर त्रिवेदी इसके पहले यमुना नदी के तट पर अधिकारियो,कर्मचारियों व ग्रामीणों सहित योग कर चुके है।

सीडीओ डा रवि किशोर त्रिवेदी ने बताया, योग दिवस को सफल बनाने के प्रयास जारी है। योग हर व्यक्ति के जीवन में उत्तम स्वस्थ्य का मूल मंत्र है। जिसे हर उम्र के व्यक्ति को अपने जीवन में आवश्यक रूप से अपनाना चाहिए।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor