बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डिजिटली तरीके से सुना डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ पीएम मोदी का मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद

कौशाम्बी,

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने डिजिटली तरीके से सुना डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के साथ पीएम मोदी का मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद,

मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया, जिले इसे डिजिटली सुनने के लिए मंझनपुर नगर पालिका परिषद कार्यलय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया। सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को लाइव सुना।

इस मौके पर बोलते हुए प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि हम सबका यह सौभाग्य है कि आज हमारे देश का पीएम पार्टी के बूथ के कार्यकर्ताओं से सीधी बात कर जिस तरीके से हमारे पीएम ने हमसे कहा है कि हम बूथ स्तर पर सीधे लोगों से बात करें। सरकार के द्वारा जो भी आम जनमानस किसान तुम महिलाओं के हितों की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उसको लोगों तक पहुंचाएं इसके साथ पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा जो भ्रष्टाचार किए गए हैं। यह जो नया गठबंधन बन रहा है जो कि भ्रष्टाचारियों का एक समूह है। यह देश में लूट का माहौल बनाना चाहते हैं और अब हम सभी कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि पार्टी के प्रत्याशी को लोकसभा पर जाएं और देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं।

इस मौके पर कार्यक्रम को सांसद विनोद सोनकर ने संबोधित करते हुए कहा कि जिले में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद से सर्वांगीण विकास हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक अविनाश द्विवेदी, भरवारी अध्यक्ष कविता पासी, वीरेन्द्र फ़ौजी, प्रेम चौधरी, महेश लोधी, धर्मराज मौर्य, चन्द्र दत्त शुक्ला, वेद प्रकाश सत्यार्थी, हुब लाल दिवाकर, संजय जायवाल, बबलू गर्ग, आलोक तिवारी, शिरीश पाण्डेय, शीलू पाण्डेय, सरवेश पटेल, ब्रिजेश लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor