कौशाम्बी,
कौशाम्बी में ड्रोन कैमरे की निगरानी में अदा हुई ईद उल अजहा की नमाज,
यूपी के कौशाम्बी जिले की मस्जिदों में सुबह 7:00 बजे से ही ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई है। भारी संख्या में मस्जिदों में पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन और शांति के साथ भाईचारे की दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।
इस दौरान जिला प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और सुविधा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे,पुलिस और प्रशासन के साथ साथ ड्रोन कैमरे की निगरानी में ईद उल अजहा की नमाज सकुशल संपन्न हुई।








