कौशाम्बी,
कौशाम्बी में 22 जुलाई को 2198967 एवं 15 अगस्त को 366623 पौधो का किया जायेंगा पौधरोपण,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से बृहद वृक्षारोपण वर्ष 2023-24 के सम्बन्ध में वी0सी0 के माध्यम से प्रदेश के जनप्रतिनिधियों यथा- सांसद, विधायक, महापौर, पंचायत पदाधिकारियों, अध्यक्ष जिला पंचायत, सदस्य जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों एवं ग्राम प्रधानों से संवाद कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में किया गया तथा उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के सभी विकास खण्डों एवं ग्राम सचिवालयों में भी किया गया।
जनपद स्तर पर सम्राट उदयन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष, जिला पंचायत कल्पना सोनकर, डीएम सुजीत कुमार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी एवं प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।
प्रभागीय वनाधिकारी आर0एस0 यादव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 22 जुलाई 2023 एवं 15 अगस्त 2023 को बृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया जायेंगा। 22 जुलाई को 21 लाख 98 हजार 967 पौधारोपण तथा 15 अगस्त 2023 को 3 लाख 66 हजार 623 पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।








