कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस भरवारी को IOC कमर्शियल व्यापार में प्रथम,5kg में प्रथम एवम 10kg कंपोजिट में भारत वर्ष में तृतीय स्थान मिलने पर किया गया सम्मानित

प्रयागराज,

कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस भरवारी को IOC कमर्शियल व्यापार में प्रथम,5kg में प्रथम एवम 10kg कंपोजिट में भारत वर्ष में तृतीय स्थान मिलने पर किया गया सम्मानित,

यूपी के कौशाम्बी जिले के भरवारी स्थित कौशाम्बी इंडेन गैस एजेंसी भरवारी ने इंडियन आयल वितरक सम्मेलन 2023-24 प्रयागराज मण्डल में कमर्शियल व्यापार में प्रथम स्थान , 5 kg के व्यापार में प्रथम स्थान एवं 10 kg कम्पोजिट सिलेंडर में भारत वर्ष में तृतीय स्थान के साथ UPSO-1 में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इंडियन आयल वितरक सम्मेलन में तमाम उपलब्धियों के साथ प्रथम स्थान पर रहने पर कौशाम्बी इंडेंन गैस सर्विस भरवारी को UPSO-1 एवं प्रयागराज मण्डल के वरिष्ठ अधिकारियो के द्वारा मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।

वही 10 kg कम्पोजिट सिलेंडर में भारत वर्ष में तृतीय स्थान के साथ UPSO-1 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इंडियन आयल वितरक सम्मेलन में मंडल के सभी जनपद से आए हुए वितरकों ने भी कौशाम्बी इंडेन गैस सर्विस भरवारी के गौरव केसरवानी को बधाई दी है।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor