नेशनल इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती रैली का आयोजन,55 कैडेट्स का हुआ चयन

कौशाम्बी,

नेशनल इंटर कॉलेज में एनसीसी भर्ती रैली का आयोजन,55 कैडेट्स का हुआ चयन,

यूपी के कौशाम्बी जिले के नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी  में एनसीसी भर्ती रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई, भर्ती रैली में कुल 81 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया,जिसमे से कुछ अभ्यर्थी दौड़ में तो कुछ अन्य कारणो से भर्ती में चयनित नही हो पाए,इस भर्ती रैली में कुल 55 अभ्यार्थ्यो का चयन किया गया।

इस दौरान एनसीसी सीओ यस वेंकटेश, जेसीओ दलबीर सिंह, हवलदार सुरेंद्र सिंह ,सीएचएस अजीत राय, लिपिक केके यादव,एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार, कालेज के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी, प्रधानाचार्य कलीम अहमद, शिक्षक भुवनेश्वर कुमार तिवारी, अरुण कुमार द्विवेदी, भारत लाल शर्मा अजय कुमार संतोष सिंह यादव, गंगा प्रसाद, राजेश कुमार अस्थाना, कमलेश कुमार तिवारी, माया तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor