सीडीओ ने सिकंदरपुर बजहा में लगाई चौपाल,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कौशाम्बी,

सीडीओ ने सिकंदरपुर बजहा में लगाई चौपाल,सुनी ग्रामीणों की समस्याएं,

यूपी के कौशाम्बी सीडीओ डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर बजहा विकास खण्ड मूरतगंज में ग्राम चौपाल लगाई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

चौपाल कार्यक्रम में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को जानकारी दी गयी। इसी प्रकार समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, परिवारिक लाभ योजना एवं निराश्रित महिला पेंशन, विकलांग पेंशन व वृद्धावस्था पेंशन के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में ग्रामवासियों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा येाजना के बारे में ग्रामवासियों को विस्तार से अवगत कराया गया।

ग्राम पंचायत सिकन्दरपुर बजहा विकास खण्ड मूरतगंज में अभी भी 20-25 आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाया जाना अवशेष पाया गया, इस सम्बन्ध में सीडीओ ने निर्देश दिये कि अविलम्ब सभी पात्र व्यक्तियों के गोल्डेन कार्ड बनवाना सुनिश्चित किया जाए।सीडीओ द्वारा प्राथमिक विद्यालय महगॉव में शिलाफलकम् (स्मारक) का उद्घाटन तथा वृक्षारोपण भी किया गया।

चौपाल कार्यक्रम में विजय कुमार जिला विकास अधिकारी, संजय गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी मूरतगंज,  रेनू वर्मा बाल विकास परियोजना अधिकारी मूरतगंज, पशुचिकित्साधिकारी, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत), सहायक विकास अधिकारी(आई0एस0बी0) एवं ग्राम सचिव व ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor