कौशाम्बी,
हुबलाल इंटर कॉलेज भरवारी में प्रबंधक वीरेंद्र केसरवानी ने किया ध्वजारोहण,छात्रों को सुनाई शहीदों की वीर गाथाएं,
देश के 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कौशाम्बी जिले के हुबलाल इंटर कालेज भरवारी में कालेज के प्रबंधक वीरेंद्र केसरवानी ने ध्वजारोहण किया,इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को देश को आजाद कराने में अपना बलिदान देने वाले वीर शहीदों की वीर गाथाएं सुनाई।
ध्वजारोहण के पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा अनेकों सांस्कृतिक और आजादी के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम का संचालन अध्यापक रोशन लाल और सलिल कांत त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य जीवन लाल चौधरी,पूर्व प्रधानाचार्य रशीद अहमद खान,अध्यापक उमेश कुमार,पियूष श्रीवास्तव,सुशील पटेल सहित सभी अध्यापक एवम स्टाफ मौजूद रहे।








