नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में छात्र छात्राओं को लाइव दिखाया गया चंद्रयान-3 का सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण

कौशाम्बी,

नंदी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में छात्र छात्राओं को लाइव दिखाया गया चंद्रयान-3 का सॉफ्ट लैंडिंग का सीधा प्रसारण,

उत्तर प्रदेश शिक्षा निदेशक तथा जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशानुसार कक्षा 4 से लेकर 12 तक के बच्चे विद्यालय में चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के ऐतिहासिक पल के साक्षी बने, इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर ललित चौरसिया ने चंद्रयान-1,2 तथा 3 में बारीकी से अंतर बताया तथा अन्य देशों के चंद्रयान की गणना भी बताई इसरो द्वारा आयोजित क्विज कंपटीशन में भी नदी वाणी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया।

चंद्रयान के लैंडिंग के समय विद्यालय की प्रबंधक ज्योति अभिजीत ने बच्चों को एकाग्रता समर्पण तथा वैज्ञानिकों के अथक प्रयास की प्रशंसा की ,इस दौरान विद्यालय के अन्य शिक्षक तन्वी, रेनू, रेहान और अनुराग सहित तमाम छात्र एवम छात्राएं उपस्थित रही।

Ashok Kesarwani- Editor
Author: Ashok Kesarwani- Editor